Weather Update Today (12 February 2025): दिल्ली में तेज गर्मी का एहसास, वही, यूपी-बिहार में जारी है पछुआ हवा का कहर!

Weather Update Today: वैसे तो दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी के महीने में ही गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को दोपहर के समय तेज धूप परेशान कर रही है। आज यानी बुधवार की सुबह हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ेगा, तापमान बढ़ने की उम्मीद है। 

वही, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में तापमान बढ़ने के कारण ठंड से राहत मिली है। लेकिन एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड वापस आने वाली है। मौसम विभाग ने बुधवार (12 फरवरी, 2025) को दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में बारिश और सर्द हवाओं का अनुमान जताया है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 

दिल्ली में जारी है जहरीली हवाओं का प्रकोप 

देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को AQI बेहद ही खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो रही हैं। प्रदूषण का स्तर अधिक होने का मुख्य कारण हवा की धीमी गति और वातावरण में प्रदूषकों का जमा रहना बताया जा रहा है। 

राजस्थान में हुई बारिश

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। ठीक इसी प्रकार राजस्थान के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वही, अन्य जगहों पर मौसम में शुष्कता रही। आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

बिहार में तेज पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी 

वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण असम के ऊपर बना हुआ है। जेट स्ट्रीम की हवाएं भी पूर्वोत्तर भारत पर हावी है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों खास तौर पर तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिली रहेगी, लेकिन पछुआ हवा की रफ्तार तेज रहेगी। बिहार के उत्तरी भाग के 08 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

झारखंड का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचा

मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिस वजह से अब दोपहर में भी आपको गर्मी लगेगी। मार्च वाली गर्मी का अनुभव होगा। हालांकि, हवा तो ठंडी चलेगी, लेकिन इसका कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और. न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुँच सकता है। 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक, असम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 13 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में भी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। हिमालय क्षेत्र में मौसम की स्थिति खराब हो सकती है। यहां पर हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़े ! Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, घर की दरिद्रता और कर्ज होगी दूर!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !