Valentine Day 2025: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानिए इसे मनाने की वजह!

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे को लव डे माना जाता है। वैलेंटाइन डे ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने दिल की बात अपने पार्टनर से बताते हैं। वैलेंटाइन वीक का वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इस दिन के लिए 12, 13 या 15 तारीख को छोड़कर 14 तारीख ही क्यों चुनी गई, तो चलिए इसे मनाने की खास वजह जानते है।

Valentine Day 2025
Valentine Day 2025

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

पादरी सेंट वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देना चाहते थें, लेकिन रोम के राजा क्लॉडियस को यह पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की शक्ति को खत्म करती है। राजा ने आदेश दिया था कि, राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते है। सेंट वैलेंटाइन को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया, सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। 

राजा क्लॉडियस सेंट वैलेंटाइन द्वारा उनके आदेश के उल्लंघन से नाराज हो गए। उन्होंने 14 फरवरी 269 को सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दे दिया। भले ही राजा ने संत वैलेंटाइन की जिंदगी का अंत किया लेकिन उनके प्रेम के संदेश का अंत नहीं कर सका। 

वेलेंटाइन डे के पीछे का छिपा हुआ अर्थ कारण

पश्चिमी लोगों को भी आश्चर्य होगा, भारत में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक रोज डे, प्रपोज डे, चाकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, किस डे और वैलेंटाइन डे ऐसे दिन एक के बाद एक मनाए जाते है। ऐसे दिन विदेशों में भी नहीं मनाए जाते। वेलेंटाइन डे पर चाकलेट, खिलौने, भेंट वस्तुओं की बड़ी मात्रा में बिक्री होती हैं और विदेशी प्रतिष्ठान इसका लाभ उठाते हैं। 

Valentine Day 2025
Valentine Day 2025

भारत में वैलेंटाइन्स डे ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री करने वाली कंपनी आर्चीज की बिक्री 10 गुना बढ़ती है। इस दौरान ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाले प्रतिष्ठानों का बड़ा कारोबार होता है। इसलिए इन वस्तुओं को खरीदकर हम विदेशी प्रतिष्ठानों को अरबों रुपये का लाभ कमा कर दे रहे हैं। इसलिए वैलेंटाइन डे के पीछे छुपे हुए अर्थकारण को समझना बहुत आवश्यक है।

वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फीमेल पार्टनर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। यदि आप फीमेल हैं और अपने मेल पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देना चाहती हैं, तो आपके लिए उन्हें कलम देना अच्छा रहेगा। कलम के अलावा आप उन्हें कुछ ऐसी चीजें भी दे सकती हैं, जिनका इस्तेमाल वो रोजाना कर सकें। इससे आपके पार्टनर के जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा कलम को गिफ्ट में देने से आपके साथी की आर्थिक स्थिति को बल भी मिलेगा।

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें

Valentine Day 2025
Valentine Day 2025

मेल पार्टनर गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आप मेल हो और अपनी फीमेल पार्टनर को गिफ्ट करना चाहते हो, तो आप चांदी से बनी कोई भी वस्तु उन्हें दे सकते हैं। इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ेगा। यदि आप दोनों के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो जल्द वो भी खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा पार्टनर की बुद्धि का भी विकास होगा।

ये भी पढ़े ! Rose Day Dresses: रोज डे पर दिखना है खूबसूरत, तो कैरी करें ये 7 ड्रेसेस!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !