Ram Navami 2025: इस साल कब है राम नवमी ?, यहाँ जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त!

Ram Navami 2025: राम नवमी एक विशेष हिंदू पर्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पृथ्वी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में जन्म लिया था। पंचांग अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में हर साल इस शुभ दिन पर राम जन्मोत्सव यानी राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पड़ता है। तो चलिए जानते है कि इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।

Rama Navami 2025 Pooja Vidhi
Rama Navami 2025 Pooja Vidhi

कब है राम नवमी ?

राम नवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पर मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल की शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी वहीं 6 अप्रैल 2025 की शाम 07 बजकर 20 मिनट पर ये त‍िथि‍ समाप्‍त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2025 में राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।

राम नवमी के शुभ मुहूर्त 

इस साल यानी 2025 में राम नवमी का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दिन मध्यनाह् पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट का है। रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा और व्रत रखने से भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक लाभ होता है।

यह दिन साहस, संयम और धर्म का प्रतीक है। भगवान राम का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी मर्यादा और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। इस रामनवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा कर उनके आदर्शों को आत्मसात करें और अपने जीवन को सुख, शांति, और समृद्धि से भरपूर बनाएं।

Ram Navami date 2025
Ram Navami date 2025

रामनवमी का महत्व 

हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का खास महत्व है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। इनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है। राम नवमी के दिन राम जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन का व्रत करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। राम नवमी का दिन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

कैसे मनाया जाता है राम नवमी पर्व

राम नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद अपने घर के मंदिर की साफ सफाई करें। पूजा के स्थान पर साफ चौकी पर भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित करें। उसके बाद उन्हें पीले वस्त्र धारण कराएं। फिर दूध, दही से उनका अभिषेक करें और फूल, सिंदूर अर्पित करें। इस दिन रामचरित्र मानस का पाठ करें और भगवान राम की आरती करें और भोग लगाएं। इस दिन मंदिरों में कीर्तन, भजन किया जाता है। इस दिन दान- पुण्य किया जाता है।


Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !