Mahashivratri 2025: काशी में कब निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य बारात, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त!

Mahashivratri 2025: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।  पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शिव बारात भी निकाली जाती है। यही वो पावन दिन है जब महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था। 

महाशिवरात्रि के दिन शिव-गौरी की पूजा करने से सुखी दांपत्य जीवन और समृद्धि-संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत कर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य और मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल काशी में भव्य बारात कब निकाली जाएगी। 

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025

रात्रि के 2 बजे की जाएगी मंगला आरती 

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आधी रात को सवा दो बजे बाबा की मंगला आरती की जाएगी। मंगला आरती के बाद सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर बाबा विश्वानाथ की मध्यान भोग आरती होगी। उसके बाद उस दिन अन्य सभी आरती निरस्त रहेगी। इतना ही नहीं रात में मंदिर के कपाट भी नहीं बंद होंगे और अगले दिन प्रातः बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती भी नहीं होगी। 

किस दिन निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य बारात

दरअसल, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार यह पावन तिथि 26 फरवरी 2025 को पड़ रही है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि  का प्रारंभ 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। पंचांग की मानें तो यह भव्य शिव बारात 26 फरवरी 2025, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे खड़पात्थर, मधुवा से शुरू होकर पिपरी चौराहे तक जाएगी। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। 

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि 2025 का शुभ मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि निशिता काल पूजा समय- 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:43 पीएम से 09:47 पीएम
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:47 पीएम से 12:51 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:51 एएम से 03:55 एएम (27 फरवरी 2025)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:55 एएम से 06:59 एएम (27 फरवरी 2025)
  •  शिवरात्रि पारण समय- 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक

काशी विश्वनाथ मंदिर पर प्रशासन की कड़ी नज़र 

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अवसर पर भक्तों के अनुभव को सर्वोत्तम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया है। इस विशेष आयोजन के दौरान मंदिर प्रशासन का उद्देश्य है कि भक्तों को बिना किसी रुकावट के सेवा प्रदान की जा सके और उनके मन में विश्वास और श्रद्धा बनी रहे। 

मंदिर में पहले से ही आने वाले भारी संख्या में भक्तों के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार हैं, ताकि यह पावन अवसर सभी के लिए यादगार बन सके। बता दें जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को होगी।

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !