Maha Shivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को खास महत्व दिया गया है। यह साल के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है, जिसे हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन शिब भक्तो के लिए बेहद ही ख़ुशी का दिन होता है। हालाँकि, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जा रहा है।
इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन अगर राशि अनुसार कुछ उपाय करे जाए तो साल भर शिवशंकर की कृपा बनी रहेगी। दरअसल, इस खास अवसर पर बहुत ही अहम दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होंगे, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
महाशिवरात्रि पर बन रहे ये दुर्लभ संयोग
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि, इस दिन विशेष संयोग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी खास बनाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस दिन श्रवण नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो सुबह से लेकर शाम 5:08 बजे तक रहेगा। वही, नक्षत्र भगवान शिव को बहुत ही प्रिय माना जाता है।

इन राशियों पर बरसेगा भगवान् शिव की कृपा
मेष राशि
इस दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ दिन रहने वाला है। इस दिन बन रहे ग्रह योग से आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं, जो कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। इसके आलावा लंबे समय से अटके कार्य भी पूरे होंगे और नए अवसर की प्राप्ति होगी। बिजनेस कर रहे जातकों को भी लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शश और मालव्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि शनि देव कुंभ राशि के लग्न भाव में शश राजयोग बनाएंगे। वहीं शुक्र इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है, और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि जातकों के लिए शश और मालव्य राजयोग शुभ सिद्ध हो सकता है, क्योंकि शनि देव मिथुन राशि के 9वें भाव और शुक्र व्यापार और करियर के भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान काम और व्यापार में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़े !
Mahashivratri 2025: पूरे 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा ये विशेष योग, इस दिन जरूर करें ये काम!
Mahashivratri 2025: काशी में कब निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य बारात, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !