SSC GD Exam Date 2025: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का सिटी स्लिप, आयोग ने जारी किया लिंक!

SSC GD Exam Date 2025: कर्मचारी चयन आयोग यानी (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के संबंध में बहुत बड़ा नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, कल यानी कि 26 जनवरी, 2025 को परीक्षा के लिए डिटेल्स में शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

जारी नोटिस में आगे यह भी बताया गया कि, परीक्षा शहर की सूचना देने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एग्जाम से ठीक 10 दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके आलावा, प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। तो चलिए इस एग्जाम के बारे में विस्तार से जानते है।  

फरवरी में होगी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13,17, 18,19,20,21 और 25 फरवरी, 2025 को कराया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और CAPFमें काॅन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पद भरे जाएंगे। इस वैकेंसी के माध्यम से टोटल 39481 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

SSC GD सिटी स्लिप कैसे देखें

अगर आप भी SSC GD के अभियार्थी है, और परीक्षा शहर की जानकारी लेना चाहते है, तो इसके लिए नीचे बताए चरणों की मदद से SSC GD सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब अपने क्षेत्र के मुताबिक एसएससी रीजनल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करें।
  • आपके सामने एग्जाम सिटी की जानकारी आ जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SSC GD कांस्टेबल सरकारी नौकरी की यह भर्ती 39481 पदों के लिए है। इस परीक्षा के माध्यम से आवेदक BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF Constable और Assam Rifleman में सिपाही पदों पर अपना चयन करवा सकते है। इसके लिए एडमिट कार्ड संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

SSC GD परीक्षा का पैटर्न 

इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अभियार्थी को सेलेक्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े ! जारी हुआ RPSC RAS Exam सिटी का स्लिप, जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका!