BPSC 70th CCE Prelims Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग का रिजल्ट हुआ जारी, अभ्यर्थी यहाँ चेक कर सकते अपना रिजल्ट!

BPSC Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने अपना 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जो भी अभियार्थी इस परीक्षा में भाग लिए थे। वे अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते है कि, आप घर बैठे BPSC 70वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है। 

BPSC 70वीं का रिजल्ट हुआ जारी 

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने (CCE) प्रीलिम्स का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को पूरे बिहार राज्य में कराया था। इस परीक्षा में टोटल 21,581 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। वही, लगभग 5.76 लाख उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिनमें से 3,28,990 परीक्षा में शामिल हुए थे।

कैसे चेक करें BPSC 70वीं CCE प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट 

  • इसके लिए उम्मीद्वार को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in जाना होगा। 
  • इसके बाद नोटिफिकेशन या घोषणाओं के तहत ‘BPSC 70वीं CCE प्रीलिम्स 2025’ के लिंक को चेक कर लें।
  • इसके बाद ‘BPSC 70वीं CCE प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट’ लिंक को भी क्लिक कर लें।
  • ऐसा करने के बाद यहां से आपको लॉग इन पेज मिल जाएगा, जहां अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल निर्धारित जगह पर दर्ज करें।
  • इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं CCE प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 70th में कितने पदों पर होगी भर्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 2,027 पदों पर भर्तियां करेगा। इस प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर- की 19 जनवरी को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को 21 जनवरी तक का समय दिया गया था। वही, प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी और पटना के बापू केंद्र पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 4 जनवरी को दोबारा से परीक्षा आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़े ! UPSC CSE Notification 2025: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकशन, जानिए आवेदन प्रक्रिया!