Weather Update Today (27 January 2025): दिल्ली में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, वही बिहार में जारी हुआ शीतलहर का येलो अलर्ट!

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन गणतंत्र दिवस यानी (26 जनवरी) पर पहली बार मौसम सबसे गर्म रहा है। यहाँ का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वही, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

एमपी, बिहार, झारखण्ड समेत अन्य कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव ना होने के कारण दिन का मौसम जस का तस बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, प्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं का दौर देखा गया। तो चलिए अन्य राज्यों के मौसम रिपोर्ट के बारे में जानते है। 

दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 6°C

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में सु​बह के समय कोहरा छाया रहेगा। वही, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिक​तम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई जा रही है। 28 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, साफ आसमान रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन, बीते दिन रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

राजस्थान में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 27 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों के शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और पाली जैसे कई शहर शामिल है। बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई जगहों पर अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

UP में जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

27 जनवरी यानी आज यूपी के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में तराई क्षेत्र में कहीं -कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा किसी तरह का भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आगरा ताज में 7.3℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड और अयोध्या में सबसे कम 5.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

बिहार में न्यूनतम तापमान 6-12°C

बिहार में ठंड के साथ कोहरे का सितम भी जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी 27 जनवरी 2025 को प्रदेश के 8 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वही, 30 जिलों में सामान्य मौसम रहने वाला है। बिहार के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़े ! Weather Update Today (26 January 2025): दिल्ली में आज खिलेगी धूप, बिहार और यूपी में गणतंत्र दिवस पर जारी है कोल्ड-डे का अलर्ट!