Weather Update Today (25 January 2025): आज दिल्ली के मौसम ने बदली करवट, बिहार समेत इन राज्यों में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट!

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट। हालाँकि, बीते दिन शुक्रवार यानी 24 जनवरी 2025 को तेज धूप देखने को मिला था। लेकिन, आज शनिवार यानी 25 जनवरी 2025 को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है। 

वही, बिहार बिहार समेत अन्य कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। और दिन के समय भयंकर कोहरे के साथ कोल्ड डे का सितम भी जारी है। हालाँकि, बिहार समेत अन्य राज्यों में आज ठंड की थर्ड डिग्री टॉर्चर को झेलने वाले हैं। तो चलिए अन्य राज्य के मौसम अपडेट के बारे में जानते है। 

Delhi-NCR में आज का मौसम 

मौसम विभाग की मानें तो आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल यानी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके आलावा हवाओं की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। 27 से 30 जनवरी के बीच यहाँ का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का दावा किया जा रहा है। 

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

रिपोर्ट में दावा किया अजा रहा है कि, बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ते ही मौसम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहाँ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिला है, वही दिन के समय भयंकर कोहरे के साथ कोल्ड डे का सितम भी जारी है। आज बिहार के लोग ठंड की थर्ड डिग्री टॉर्चर को झेलने वाले हैं। बिहार के 20 जिलों में घना कोहरा और पछुआ हवा जारी है।  

UP में कोहरे का हाई अलर्ट जारी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी के लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, अयोध्या और मऊ में मौसम विभाग ने आज यानी 25 जनवरी 2025 को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यहाँ पर अगले 3 दिनों तक घना कोहरा छाया हुआ रहेगा।   

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का भारी असर 

दरअसल, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर अब कम होते हुए नज़र आ रहा है। लेकिन, सर्दी का सितम अभी भी बरकरार है। लोगों को लगातार घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बचने के लिए वे जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है। यहाँ का एक्टिव तापमान में 2 से 3 डिग्री बताई अजा रही है। 

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, शिलॉन्ग, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, शिमला और श्रीनगर जैसे शहरों में मौसमी अगले  2 दिनों में बर्फ़बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ जगहों पर घने कोहरे की चादर देखने को मिलेगी तो कुछ जगहों पर ठंड से कंपकंपाहट छूटेगी। वहीं, देश में गणतंत्र दिवस के उत्सव वाले दिन मौसम साफ रहने की सम्भवना है।

ये भी पढ़े ! Weather Update Today (24 January 2025): आज दिल्ली में निकल सकती है तेज धुप, वही यूपी-बिहार में जारी हुआ बारिश की चेतावनी!