Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार 24 जनवरी को दिल्ली-NCR में औसत कोहरा रहेगा। वही,दिल्ली में आज में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान लगाई अजा रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट से पता चला है कि, दिल्ली-NCR में अब मार्च जैसा गर्मी ढाने की आशंका जताई अजा रही है।
यूपी-बिहार समेत अन्य कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्विम पाकिस्तान व मध्यप्रदेश के बीच में बना हुआ है, जिसके जरिये इनके प्रभाव से प्रदेश में सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। साथ ही, सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली-NCR में गर्मी का अहसास
दिल्ली में कल यानी 23 जनवरी को अधिकतम 24.8 डिग्री रहा, जो औसत से 4.5 डिग्री ज्यादा है। वही, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। तापमान बढ़ने की सबसे बड़ा कारण पीछे पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव लाता है।
बिहार में 2-3°C गिरा तापमान
बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। वही, पटना समेत अन्य 17 जिलों के अधिकतम तापमान व 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कि, बिहार के सभी राज्यों में लगभग ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
आज यूपी में जारी रहेगा घना कोहरे
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 24 जनवरी को यूपी में घना कोहरे का असर दिखाई देगा, जिससे लोगों को बहार निकलने में काफी चुनौतीपूर्ण साबित रहने वाला है। आज यूपी के कुशीनगर, बहराइच, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में घने कोहरे की मार पड़ेगी।
राजस्थान-जयपुर में हल्की बारिश की सम्भवना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो गया है, जिसका असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। यहाँ दिन में धूप खिलने के बाद शाम होते-होते मौसम ठंडा हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका भी जताई है। वही, यहाँ का अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।