Weather Update Today (17 February 2025): दिल्ली-बिहार में कभी भी बदल सकता है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में हर पल मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान हवा की गति में कमी आने से वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में पारा तेज रफ्तार से बढ़ रहा है वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

4°C के पार पहुंचा दिल्ली का पारा 

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आर्द्रता का स्तर 45 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। बारिश होने की स्थिति में तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालाँकि, यहाँ का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 

यूपी में हल्की बारिश की संभावना 

उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। झांसी में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा है। राज्य में सोमवार (17 फरवरी) को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।  बक्सर में सबसे ज्यादा 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  वही, बांका सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।  

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में 18 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग शामिल हैं।  इसके बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।  तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वही, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।   मौसम विभाग के अनुसार 18, 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 19 और 20 फरवरी को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  जम्मू-कश्मीर में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।  

ये भी पढ़े ! Weather Update Today (16 February 2025): दिल्ली में तेज हवाओं ने बदला रुख, IMD ने जारी किया चक्रवर्ती तूफान का हाई अलर्ट!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !