रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की लाश के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला, खौफनाक हत्या से दंग रह गई पुलिस!

Hyderabad Brutual Murder: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले में एक भारतीय रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में उन्होंने उसे झील में ले जाकर फेंक दिया। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर, उनकी सपूर्ण जाँच चल रही है। दरअसल, यह केस भी लगभग श्रद्धा वाकर मर्डर केस से मिलता-जुलता है, जिन्होंने पूरे देश दशक मचा दिया था। ठीक इसी तरह से मर्डर केस ने भी घटना को अंजाम दिया है। तो चलिए इस मर्डर के बारे में विस्तार से जानते है। 

एक हफ्ते से लापता थी महिला

तेलंगाना पुलिस ने 35 साल की महिला की हत्या के शक में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि, उसने पत्नी के शरीर के टुकड़े करके प्रेशर कुकर में उबाला। इसके बाद शरीर के टुकड़ों को एक झील में जाकर फेंक दिया। खबरों में यह भी पता चला है कि, महिला लगभग एक हफ्ते से लापता है, जिसके बाद से माता-पिता ने पुलिस में केस दर्ज किया।

कौन हैं आरोपी पति

एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, आरोपी का नाम गुरु मूर्ति है। आरोपी भारतीय सैनिक में अपनी सेवा देता था। इसके बाद वह सेवानिवृत्त बन गया। फिलहाल तो वह कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है। गुरु मूर्ति की शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। 

पति गुरु मूर्ति ने कबूला अपना जुर्म 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, घटना के बाद पुलिस जब जाँच करने पहुंची तो उन्हें गुरु मूर्ति शक हुआ। इसके बाद से पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ करनी शुरू किया। इसके बाद अपराधी गुरु मूर्ति ने खुद अपनी जुर्म को कबूला। बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड फौजी, अपनी पत्नी से झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़े ! भारत के मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज!