Republic Day 2025 Rangoli Designs: कल यानी 26 जनवरी को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस का महा पर्व मनाया जायेगा। इस दिन देशभर के सभी स्कूल से लेकर ऑफिसों तक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ऐसे में अगर आप भी अपने दफ्तर, स्कूल और कॉलेज को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुन्दर बनाना चाहते है, तो इसके लिए आपको इन खास तरीका का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं, जो काफी आकर्षक और सुंदर लगते है। तो चलिए इसकेबारे में जानते है।

तिरंगे के चक्र जैसी बनाएं रंगोली
अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर सिंपल में अच्छा रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। इसके लिए आप अलग-अलग सर्कल को लेयर्स में बना लीजिए। इनके बीच में नॉर्मल तरीके से कलर भर दें, या फिर फ्लावर भी बना सकते हैं। लेकिन, एक बात का ध्यान रखे कि, 26 जनवरी के हिसाब से आपको केसरिया, ग्रीन और सफेद के साथ इस्तेमाल करना है।
शहीद जवानों पर रंगोली बनाएं
अगर आप थोड़ा-सा क्रिएटिव रंगोली बनाना चाहते है, तो देश के शहीद हुए जवानों को सैल्यूट करने के लिए एक क्रिएटिव रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बॉक्स बनाएं, इसमें आपको किसी भी शहीद जवान की फोटो बनानी होगी। इसके बाद आस-पास कलर्स से डॉट बनाकर खूबसूरत छोटे-छोटे फूल बना सकते हैं। इसमें आपको कलर्स का बारीकी से ध्यान रखना होगा, ताकि रंगोली ख़राब ना हो।
फूलों के जरिए भरें देशभक्ति के रंग
आप चाहे तो बिना कलर के भी रंगोली बना सकते है। इसके लिए आप रंग-बिरंगे फूलों की मदद से देशभक्ति का रंगोली बना सकते है। यहां आपको तिरंगे के कलर वाले फूलों की जरूरत होगी, जिसके कलियां तोड़कर आप मनचाही रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है, कि इस तरह की रंगोली सबसे सुंदर और अलग दिखती हैं।
भारत माता की रंगोली बनाएं
अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर कुछ यूनिक करना चाहते है, तो आप भारत माता की प्रतिमा को रंगोली के सहारे बना सकते है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर एक अच्छा सा चित्र बनाये। इसके बाद उसके चारों ओर तिरंगे के रंगों से फूल या पैटर्न बनाएं। इससे न केवल गणतंत्र दिवस का सम्मान होगा, बल्कि देशभक्ति का संदेश भी मिलेगा।
राष्ट्रीय पक्षी मोर पर बनाएं रंगोली
आप चाहे तो इस 26 जनवरी पर राष्ट्रीय पक्षी मोर और तिरंगे को मिलाकर सबसे यूनिक रंगोली बना सकते है, जो ना सिर्फ दिखने में खास होगा, बल्कि यह आपके कलाकारी पर चार चांद लगा देगा। इसके लिए सबसे पहले आपको अच्छी की जगह पर मोर और तिरंगे की रंगोली का डिजाइन बना लेना है। इसके बाद बैकग्राउंड और अपने मुताबिक उसमे कलर भर सकते है।
ये भी पढ़े ! Happy Republic Day 2025: भारत में मानेगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस, यहाँ जानें थीम और इतिहास!