National Science Day Theme 2025: विज्ञान हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है। कई महान वैज्ञानिकों ने भारत में जन्म लिया और विज्ञान के क्षेत्र में भारत को पहचान दिलाई और अपना एक अलग मुकाम भी बनाया है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का एक समृद्ध इतिहास है, जहां कई दिग्गजों ने देश को गौरवान्वित किया है। सीवी रमन विज्ञान के क्षेत्र के ऐसे ही एक दिग्गज हैं।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है।
क्या है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का थीम
हर साल इस दिन को थीम बेस्ड मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम ‘विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना’ के लिए चुना गया है। पहली बार इसे 1987 में मनाया गया था। 28 फरवरी ही वह दिन है जब दुनिया भर में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपनी खोज रमन इफेक्ट की घोषणा की थी।
इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार मिला था। भारत सरकार ने 1986 में सीवी रमन के इस महान आविष्कार के सम्मान में तय किया कि हर वर्ष 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया था।
कैसे किया सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज
1920 के दशक में एक बार जब रमन शिप से भारत लौट रहे थे तो उन्होंने भूमध्य सागर के जल में अनोखा नीला और दूध जैसा वाइट रंग देखा, कोलकाता पहुंचकर उन्होंने पार्थिव वस्तुओं में प्रकाश के बिखरने का नियमित अध्ययन शुरू किया। लगभग सात वर्ष के अध्ययन के बाद उनकी यह खोज ‘रमन प्रभाव’ से विख्यात हुई। सर सी.वी. रमन ने 28, फरवरी, 1928 को इस खोज की घोषणा की थी।
क्या है रमन इफेक्ट
रमन इफेक्ट में गैसों, तरल पदार्थों या ठोस पदार्थों के अणुओं द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन(Scattering of light) शामिल होता है। सरल शब्दों में यह प्रकाश की तरंगदैर्ध्य में परिवर्तन है, जो प्रकाश की किरणों के अणुओं द्वारा विक्षेपित होने के कारण होता है।
ये भी पढ़े ! National Science Day 2025: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्त्व!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !