National Science Day 2025: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्त्व!

National Science Day 2025: हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इसी दिन ‘रमन इफेक्‍ट’ की खोज की थी। जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्‍मानित भी क‍िया गया था। यह सम्‍मान प्राप्‍त करने वाले रमन पहले भारतीय भी थे, तो चलिए इस दिन के इतिहास और महत्त्व के बारे में जानते है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास की बात करें, तो इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन (चन्द्रशेखर वेंकट रमन) ने ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की थी, जिसके लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए। वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है।

क्या है विज्ञान दिवस 2025 का विषय

इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय है “विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सतत विकास”। यह विषय खासतौर पर जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में विज्ञान और तकनीकी नवाचारों के योगदान को रेखांकित करता है। यह विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने और नवाचार के क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करती है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य देश के युवाओं को खासकर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना है। उन्हें विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जागरूक बनाना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम

हर साल सरकार की ओर से नेशनल साइंस डे के लिए एक थीम निर्धारित होती है। इस बार इसकी थीम केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा रखी गई है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम है Indigenous Technology for Viksit Bharat यानी “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” है।

सतत विकास की दिशा में वैज्ञानिक योगदान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सतत विकास की दिशा में कई नए शोध सामने आए हैं। इस साल, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक शोधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरणीय संकटों के समाधान के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई तकनीकों को प्रस्तुत किया है। यह ना सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े ! National Women’s Day 2025: क्यों मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’, जानें इसके इतिहास और महत्त्व!


Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !