National Girl Child Day 2025 Messages: आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मना रहा है। इस साल इस दिवस की थीम है ‘सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तीकरण’ बनाये। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समानता पर अधिकार दिलाना। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी, और यह दिन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1966 में शपथ लेने के ऐतिहासिक दिन को चुना था। तो चलिए इसके बारे में जानते है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 पर लड़कियों को ऐसे दें शुभकमानाएं
दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर यही कामना है कि
हर बेटी को उसकी योग्यता और सपनों को साकार करने का अवसर मिले।
हर घर की बेटी को खूब प्यार, शिक्षा, और समानता मिले
ताकि वे अपनी ताकत से खुद का और अपने देश का नाम रोशन करें।

जहां बेटी को मान-सम्मान मिलेगा,
वही समाज आगे बढ़ेगा।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बालिकाओं को समर्पित यह दिन,
जगाएं जागरूकता, समझाएं सभी को।
बेटी है शक्ति स्वरूप
करती है हर घर को रोशन।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं

गैरों के बीच अपनी होती हैं बेटी
रंगों से सजाती घर आंगन को,
वेदना नहीं वरदान होती हैं बेटी,
वजूद उसका कभी मिट सकता नहीं,
दूर नहीं जीवन का सार होती हैं बेटी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
जीने का उसको भी अधिकार,
चाहिए उसे थोडा सा प्यार।
जन्म से पहले न उसे मारो,
कभी तो अपने मन में विचारो।
शायद वही बन जाए सहारा,
डूबते को मिल जाए किनारा।