26 January Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में ऐसे दें शानदार स्पीच, जिसे सुन नहीं रुकेगी तालियों की गूंज!

26 January Speech in Hindi: हार साल की तरह इस साल भी भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़ी से धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर राजपथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां, परेड और भारतीय जवान अपना शौर्य-पराक्रम दिखाते हैं। 

ऐसे में स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य और भाषण का आयोजन किया जाता है। अगर आप या अपने बच्चे रिपब्लिक डे के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है, तो उन्हें इन दमदार स्पीच से ट्रेनिंग दे, जिससे वह अपने स्कूल व कॉलेजो में अच्छा पर्फोमन्स कर सके, तो आइये इसके बारे में जानते है।  

गणतंत्र दिवस 2025 के लिए शानदार स्पीच हिंदी में 

पहला स्पीच 

गणतंत्र दिवस के मौके पर हमारे सामने उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों और छात्र-छात्राओं को मेरा प्रणाम। जैसा कि हम सभी को पता है कि भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। उस समय से लेकर अब तब से हम सभी लोग इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। जब हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजी शासन की हुकूमत से आजाद हुआ तो उस वक्त भारत के पास स्वयं का कोई संविधान नहीं था।

काफी विचार-विमर्श के बाद डॉ. भीमराव अंबेडर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया। इस दौरान तैयार किए गए संविधान मसौदा को विधान परिषद के समझ प्रस्तुत किया गया और 26 नवंबर, 1949 में इसे अपनाया गया। लेकिन 26 जनवरी, 1950 में इसे पूरी तरह से लागू किया गया। यह दिन हमें अपने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता के महत्तपूर्ण मूल्यों को याद दिलाता है। इस दिन को याद रखने के लिए हर साल भारतीय इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

दूसरा स्पीच

आदरणीय शिक्षकगण, अभिभावकगण और मेरे प्यारे साथियों,

आज हम सब यहां 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे 

सुनहरा दिन है, जब भारत एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरा। इस खास मौके पर, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता/देती हूं।

आजादी का यह अमृतोत्सव हमें उन वीर सपूतों को याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान नेताओं ने अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया।आज जब हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, तो हमें अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरे। 

गणतंत्र दिवस 2025 पर इन बातों का खास ध्यान रखें 

इस गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन के दौरान आपकी भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। साथ ही, स्क्रिप्ट में देशभक्ति और गणतंत्र दिवस की महत्ता को जरूर उजागर करें। हालांकि, कठिन शब्दों या लंबे वाक्यों के प्रयोग से बचें। अपनी स्क्रिप्ट को सही क्रम में रखें – स्वागत, राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि का भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धन्यवाद दें। 

ये भी पढ़े ! Republic Day 2025: परेड के लिए ऐसे करें टिकट बुक, मोबाइल ऐप बनेगा सबसे अच्छा सहारा!