Gold Silver Price Today: लगातार नए रिकॉर्ड बनाने वाला सोना रविवार को अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सात दिनों से जारी बढ़त के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। 10 ग्राम 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये घटकर 88,300 रुपये हो गया।
वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में सोना-चांदी का क्या रेट है।
अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इतना सस्ता हुआ सोने का भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी 900 रुपये सस्ती होकर 96,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वही, पिछले सत्र में यह 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संभावित ब्याज दर कटौती संकेतों को लेकर चल रही अटकलों के कारण निवेशकों ने सतर्कता बरती, जिससे कीमतों में गिरावट आई।
16 फरवरी 2025 सोने-चांदी का भाव
आज यानी 16 फरवरी 2025 (Gold And Silver Price Today In India) का सोने-चांदी का भाव निम्नलिखित है।
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर और शाम प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
सोना 999 | 885748 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 995 | 85405 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 916 | 78545 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 750 | 63634 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 585 | 50163 रुपये | ज्ञात नहीं |
चांदी 999 | 95549 रुपये/किलो | ज्ञात नहीं |
जानिए अपने शहर का आज सोने का भाव
भारत के सभी शहर का 16 फरवरी 2025 सोने का भाव, जोकि नीचे निम्नलिखित है।
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोना का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹80110 | ₹87390 | ₹66110 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹80110 | ₹87390 | ₹65000 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹80260 | ₹86810 | ₹65590 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹80110 | ₹86660 | ₹65000 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹80260 | ₹86810 | ₹65000 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹79590 | ₹84190 | ₹65590 |
पटना में सोना का भाव | ₹79440 | ₹86810 | ₹65120 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹79590 | ₹84190 | ₹65000 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका
मौजूदा गिरावट को देखते हुए निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए निवेश से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। फेडरल रिजर्व की अगली नीतिगत घोषणा और वैश्विक बाजार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
आगे बढ़ सकता है गहनों के भाव
एक्सपर्ट के अनुसार सोना अपने उच्चतम स्तर पर है। वहीं, चांदी भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आगामी दिनों में भी राहत के कोई आसार नहीं है, क्योंकि अभी शादियों और मांगलिक कार्यक्रम के चलते और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश में डिमांड बढ़ने से सोना और चांदी की डिमांड बढ़ी रहेगी। ऐसे में आगामी दिनों में सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर पिछले सीजन की तरह इस बार भी चांदी की मांग अधिक रही तो चांदी एक लाख रुपये पार जा सकती है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !