लंबी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट, “Aashiqui 3” में दिल टूटा आशिक बने कार्तिक, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार!

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में श्रीलीला के साथ अपनी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का पहला लुक सामने आया है।कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जिसमें वह अभिनेत्री श्रीलीला के साथ आशिकी करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक इस क्लिप में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं।

Aashiqui 3
Aashiqui 3

‘Aashiqui 3’ में दिल टूटा आशिक बना कार्तिक आर्यन 

अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की अनाउंसमेंट तो काफी पहले हो गई थी। लेकिन कास्टिंग को लेकर कोई ना कोई अफवाह उड़ रही थी। पहले खबर आई कि एनिमल फेम तृप्ति डिमरी आशिकी 3 का हिस्सा हो सकती हैं। फिर बाद में सुनने को मिला कि तृप्ति इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि तृप्ति ने क्यों फिल्म छोड़ी इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि कार्तिक के साथ फिल्म में कौन एक्ट्रेस होगी। 

श्रीलीला के साथ होगी कार्तिक की केमिस्ट्री 

ऐसे में अब टी-सीरीज ने आशिकी 3 का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में कार्तिक को पुष्पा 2 की एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। टीजर में कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत कार्तिक के लंबे बालों, दाढ़ी वाले इंटेंस लुक से होती है। 

उनके हाथ में गिटार होता है और वह आशिकी का सुपरहिट गाना ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाते दिखते हैं। पूरे टीजर में श्रीलीला और कार्तिक की धमाकेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। टीजर के अंत में यह बताया जाता है कि फिल्म 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। 

Aashiqui 3
Aashiqui 3

‘Aashiqui 3’ का पहला क्लिप हुआ वायरल

एक मिनट की इस क्लिप में शुरुआत होती है दर्शकों के शोर और कार्तिक आर्यन के स्टेज पर गिटार लिए गाना गाते हुए होती है। कार्तिक आर्यन ‘तू मेरी जिंदगी है’ सॉन्ग गाते हुए दिखते हैं। इसके बाद वो श्रीलीला के साथ बाइक पर एक रोमांटिक राइड पर नजर आते हैं। 

यूजर्स ने जमकर लुटाया प्यार 

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जैसे ही यह क्लिप अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जमकर उत्साह दिखाया। एक यूजर ने लिखा, “अंत में आशिकी 3 आ ही गई”, एक अन्य यूजर ने लिखा, सबसे बड़ी लव स्टोरी लोडिंग”, एक और यूजर ने लिखा, सिनेमाघरों में रोने के लिए तैयार हो जाए। “मैं यकीन के साथ कहती हूं ये फिल्म रुलाएगी।” एक अन्य ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।” इसी तरह के हजारों कमेंट से कार्तिक आर्यन का कमेंट बॉक्स भर चुका है।

ये भी पढ़े ! कौन हैं Priya Banerjee? जिन्होंने वैलेंटाइन डे पर प्रतीक बब्बर के साथ रचाई शादी!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !