Virender Sehwag Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती ने तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। खबरे यह भी आ रही है कि, इस कपल का 20 साल पुराना रिश्ता टूटने जा रहा। पिछले कई महीनो से सहवाग और आरती अलग रह रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी 2004 में हुई थी और उनके दो बेटे आर्यवीर और वेदांत हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे दोनों के बीच तलाश के बारे में विस्तार से जानते है।
कौन हैं आरती अहलावत?
दरअसल, नई दिल्ली की रहने वालीं आरती अहलावत ने ज्यादातर समय अपनी पहचान को एक आम इंसान के तौर पर ही रखा है। आरती का जन्म 16 दिसंबर 1980 में हुआ। उन्होंने लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या भवन से शिक्षा प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की।
क्या सच में दोनों का हुआ तलाक?
नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती की जोड़ी पूरे भारत में पॉपुलर है। दोनों की शादी आज से लगभग 20 साल पहले हुई थी, लेकिन अब ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों की शादी टूटने वाली है। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वैसे अब तक वीरू और आरती ने इस पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं किया है।
2004 में हुआ था शादी
वीरेंद्र सहवाग और आरती की लव स्टोरी साल 2000 के आस-पास पहली बार चर्चा में आई थी। दावा यह भी है कि, दोनों के परिवारों के बीच कई वजह से विवादों में भी रही। बताया जाता है कि दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे लेकिन आरती की बुआ की शादी वीरू के एक कजिन से हुई थी, जिस वजह से इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार शुरुआत में सहमत नहीं थे।
इसके साथ ही, वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी पूर्व कानून मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने अपने घर पर इनकी शादी करवाई थी। अरुण जेटली DDCA से काफी समय से जुड़े रहे थे और भारतीय क्रिकेट में उनकी काफी दिलचस्पी भी थी।