जारी हुआ RPSC RAS Exam सिटी का स्लिप, जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका!

RPSC RAS Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट जारी किया है। इस नोटिस के तहत एडमिट कार्ड जारी करने की डेट की घोषणा की गई है। ऐसे में आयोग ने जानकारी देते हुआ कहा कि, एडमिट कार्ड 30 जनवरी, 2025 को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। ऐसे ने अगर आप एक उम्मीदवार है, तो आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब जारी होगा RPSC RAS Exam 2025 का एडमिट कार्ड

हालाँकि, एक मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि, पिछले साल राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 27 या 28 जनवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके आलावा एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम सेंटर का नाम व परीक्षा का समय भी दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम का सिटी स्लिप

  • इसके लिए सबसे पहले आपको RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर RPSC RAS Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर आप अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

कितने पदों के लिए निकली भर्ती 

दरअसल, कार्मिक विभाग ने पिछले साल आयोग को 733 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 की अभ्यर्थना भेजी है। वही, इसकी प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 2 फरवरी को होगी। ठीक इसी प्राकर से 972 पदों की आरएएस 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इसके साक्षात्कार कराए जाने हैं। अब 2025-26 और 2026-27 की आरएएस भर्ती की गणना होगी। इसमें राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के 600 से 750 तक पद के लिए नियुक्ति कर सकती हैं।

ये भी पढ़े ! RRB NTPC Exam Date 2025: कैसे देखें RRB रेलवे NTPC परीक्षा का पूरा शेड्यूल, कुल 11,558 पदों पर निकली बंपर भर्ती!