Weather Update Today: आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज कल के मामले में बदला हुआ है। वही, आज दोपहर में अच्छी धूप खिली रहेगी, और फिर से शाम को ठंड का अहसास होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन सुबह शाम के समय ठंड बढ़ेगी।
वही, बिहार बिहार समेत अन्य कई राज्यों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी धूप देखने को मिली। वही, यहाँ का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम थोड़ा गर्म भी रहा है। तो चलिए अन्य राज्य के मौसम अपडेट के बारे में जानते है।
दिल्ली में धूप और कोहरा
मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस को लेकर बताया है कि दिल्ली-NCR के मौसम में खुशनुमा रहने की संभावना है। इस दौरान धूप के साथ-साथ लोगों को हल्का कोहरा का भी अहसास होगा। वहीं हवा के कारण लोगों को ठंडक महसूस हो सकती है। हालांकि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मौसम का किसी भी तरह का प्रकोप देखने को नहीं मिल रहा है। आज आसमान साफ रहेगा, और यहाँ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वही, यहाँ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।
बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा
बिहार में आज गणतंत्र दिवस के दिन भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। इसके आलावा 9 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यूपी में कैसा है आज का मौसम
मौसम विभाग ने अपना रिपोर्ट जारी करके बताया कि, आज यानी 26 जनवरी के लिए कोहरे के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 26 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है। हालांकि, देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
झारखंड में मौसम ने लिया यू-टर्न
मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखण्ड में मौसम शुष्क रहने वाला है। खासतौर पर उत्तर पश्चिम जिले जैसे पलामू, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज व लोहरदगा में सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा। वही, दोपहर के समय आसमान साफ होगा, लेकिन शाम में फिर से शीतलहर चलेगी। अधिकतम 28 व न्यूनतम 9 डिग्री रहने की आशंका है।
मध्य प्रदेश में आज का तापमान 6.6°C के पार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। दो दिन की तेज ठंड के बाद अब प्रदेश के तापमान में फिर बाद तेजी आ सकती है। हालांकि, दोपहर के समय कुहासा छाए रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़े ! Republic Day 2025: छुट्टी पर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस को बनाएं खास, अपनाएं ये 5 क्रिएटिव तरीके!