Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस पर्व को हर साल स्कूल और कॉलोनी में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। बच्चों के लिए यह दिन फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन और परफॉर्मेंस का सबसे सुनहरा मौका लेकर आता है। जहां वे अपने देशभक्ति अंदाज से सबका दिल जीतते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस के मौके पर छुट्टी में है, और अपने घर में बच्चो के साथ दिन दिन को यादगार बनाना चाहते है, तो इन 5 क्रिएटिव तरीको को जरूर अपनाएं।
घर को तिरंगे के रंगों से सजाएं
अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर छुट्टी में है, तो इस दौरान आप अपने घर को तिरंगे रंग की सजावट से डेकोरेट कर सकते हैं। इसके आलावा आप चाहे तो गुब्बारे, झंडे या फूलों का इस्तेमाल भी आकर सकते है, जो आपका घर काफी क्रिएटिव दिखे। साथ ही, बच्चों के साथ तिरंगे रंग के DIY को सजावट बनाएं। इसके आलावा आप अपने मोहल्ले या क्षेत्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं।
बच्चों के साथ इस अंदाज में सेलिब्रेट करें गणतंत्र दिवस
आप अपने बच्चों को तिरंगे के रंगों और उनके अर्थ के बारे में बताएं और उन्हें अच्छे से समझये। इसके आलावा आप चाहे तो अपने बच्चो को एक छोटी सी कहानी के रूप में तिरंगे का महत्व समझा सकते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें तिरेंगे के बारें में जानकारी मिलेगी, बल्कि उनके मन में तिरंगे और देश के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।
दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ करें
इतना ही नहीं, जब आप अपने घर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे तो उस समय आस-पड़ोसियों और पूरे परिवार के साथ मिलकर सुबह तिरंगे झंडे को फहराएं। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर देशभक्ति का अहसास करें। इसी के साथ देशभक्ति के गीत, कोई कविता आदि को भी सुना सकते हैं।
परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले
आप अपने घर पर हैं तो नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को पूरे परिवार के साथ टीवी पर देखें। झांकियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को समझें और बच्चों को झांकियां और परेड के महत्व के बारे में बताएं।
देशभक्ति फिल्में के साथ खाना खाएं
इस दिन आप अपने परिवार के साथ देशभक्ति फिल्में देखें, जैसे बॉर्डर, लक्ष्य, स्वदेस, रंग दे बसंती या चक दे इंडिया। देशभक्ति गीतों जैसे वंदे मातरम्, मेरा रंग दे बसंती चोला आदि को सुन सकते है। भारत में कोई भी त्योहार बिना व्यंजनों और पकवानों के अधूरा है। इसलिए आजदी के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए इस शुभ दिन पर भी खास तिरंगे के रंग के व्यंजन तैयार करें। जैसे, तिरंगा सैंडविच, तिरंगा पुलाव, हलवा आदि बना सकते हैं।
ये भी पढ़े ! Happy Republic Day 2025: भारत में मानेगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस, यहाँ जानें थीम और इतिहास!