Gallantry Award List 2025: कल यानी 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। हालाँकि, राष्ट्रपति भवन से लेकर कर्तव्य पथ पर कई राज्यों की खूबसूरत झांकियां एक साथ देखने को मिलेंगी। वही, दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स की भी घोषणा भी कर दी गई है। इस साल 942 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
Gallantry Award List
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोतल 95 जवानों को वीरता पुरस्कार, 101 जवानों को राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानिक किया जाएगा। इसके आलावा वीरता पुरस्कार पाने वाले ज्यादातर जवान जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्व और नक्सली प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को दिया जाएगा।
क्या है विशिष्ट सेवा पुरस्कार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विशिष्ट सेवा के लिए कई जवानों को राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा जाएगा। इसे President’s Medal for Distinguished Service के नाम से भी जाना जाता हैं। यह पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 101 पीएसी, 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं। इसमें लगभग 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 अवॉर्ड नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा को देने का घोसना किया है।
वीरता पुरस्कार
दरअसल, वीरता पुरस्कार पाने वाले जवान छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 15 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किये गए हैं। इतना ही नहीं, BSF के 1, CRPF के 19, SSB के 4 और असम राइफल्स के 1 जवान को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किये जाने का दावा किया जा रहा है। इसके आलावा, उत्तर प्रदेश फायर डिपार्टमेंट के 16 और जम्मू कश्मीर फायर डिपार्टमेंट के जवानों को भी इस पुरस्कार दिए जायेगा।
ये भी पढ़े ! Happy Republic Day 2025: भारत में मानेगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस, यहाँ जानें थीम और इतिहास!