RRB NTPC Exam Date 2025: कैसे देखें RRB रेलवे NTPC परीक्षा का पूरा शेड्यूल, कुल 11,558 पदों पर निकली बंपर भर्ती!

Railway RRB NTPC Exam Date: भारतीय रेलवे में NTPC पदों पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) पदों पर भर्ती परीक्षा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने इस विभाग में टोटल 11,558 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल्स से जानते है। 

RRB NTPC परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल कैसे देखें 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एग्जाम शेड्यूल की जानकारी रेल भर्ती बोर्ड, चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी दे दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप बहरतीये रेल की ऑफिशल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते है।   इसके आलावा हॉल टिकट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी इसे आधिकारिक पोर्टल  indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBT मोड में होगी परीक्षा

RRB की NTPC 2025 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी। यूजी और पीजी स्तर के कैंडिडेट्स के लिए दो स्तरीय CBT परीक्षा को कंडक्ट करेगी। साथ ही, कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) और कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट (CBAT) परीक्षा को भी कंडक्ट किया जायेगा। 

कुल 11558 पदों के लिए निकली बंपर भर्ती 

RRB NTPC भर्ती अभियान के तहत अभियार्थी कुल 11558 पद के लिए आवेदन कर सकते है, जिनमें से 8113 यूजी स्तर के पद हैं और 3445 पीजी स्तर के पद होंगे। वही, यूजी स्तर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 को शुरू हुई और 13 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई। इसके आलावा ग्रेजुएट स्तर के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर, 2024 से शुरू की जाएगी।

कब जारी होगा RRB NTPC का एडमिट कार्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, RRB NTPC का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ सप्ताह पहले जारी हो सकते है। खबरों की मानें तो  NTPC परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी किया जा सकता है। हॉल टिकट में उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसी आवश्यक जानकारी होगी। इसके आलावा RRB NTPC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभियार्थी को RRB की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ये भी पढ़े ! RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ने Group D पर निकाली बंपर भर्ती, पोस्ट 32000 से ज्यादा!