Happy Republic Day 2025: भारत में मानेगा 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस, यहाँ जानें थीम और इतिहास!

Happy Republic Day 2025: 26 जनवरी 2025 को पूरा भारत गणतंत्र दिवस के पर्व को मनाने की तैयारी में लगा है। हर साल की तरह इस बार भी भारत में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वही, देश के राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जायेगा। 

इस परेड में भारतीय सशस्त्र सेनाएं, सांस्कृतिक झांकियां और र्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ के साथ-साथ स्कूली बच्चों के दल भी शामिल होते हैं। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज है कि इस साल भारत में 76वां या फिर 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है। 

साल 2025 में कौनसा गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा 

कई लोगो का मानना है कि, इस बार गणतंत्र दिवस 76वां है, तो कोई बोलता है 77वां गणतंत्र दिवस होगा। इसका जवाब उत्तर भारत में छिपा है। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, जिसे हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

इसके बाद भारतीय संविधान को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। ऐसे में भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल हुआ था, तो इस बार 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, क्योंकि भारत ने 1950 से गणतंत्र दिवस मनाना शुरू किया था।

ये भी पढ़े ! 26 January Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में ऐसे दें शानदार स्पीच, जिसे सुन नहीं रुकेगी तालियों की गूंज!

गणतंत्र दिवस 2025 का थीम

हार साल की तरह इस साल भी भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनी है। साल 2025 का थीम है ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है। इस साल गणतंत्र दिवस पर एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया जायेगा और इस के मौके पर अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो भी शामिल रहेंगे।

भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गणतंत्र दिवस सिर्फ एक उत्सव ही नहीं, बल्कि यह भारत के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र का दूसरा रूप है। यह एकता और गर्व का प्रतीक है, जो देश की प्रगति को दर्शाने का काम करती है। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमे विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15 झांकियाँ अपना कर्तव् दिखाएगी।

ये भी पढ़े ! Happy Republic Day 2025: इन खास अंदाज से अपनों को दें गणतंत्र दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं, भेजें कोट्स और मैसेज!