Sara Ali Khan: क्या है सारा और अर्जुन के डेटिंग रूमर्स का कनेक्शन? जाने पूरी जानकारी। 

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में खबरे आ रही है कि, सारा अली खान अपने डेटिंग रूमर्स मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ रिलेशनशिप में है। साल 2024 में ही अभिनेत्री सारा अली खान का नाम एक्टर अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ जोड़ा जा रहा है। 

दोनों केदारनाथ में एक साथ नजर आए थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुई थी। तब से ही ऐसा माना जा रहा है कि, सारा और अर्जुन प्रताप एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो चलिए इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में विस्तार से जानते है। 

डेटिंग की अफेयर पर क्या बोले अर्जुन बाजवा

कुछ दिन पहले ही एक मीडिया रिपोर्ट से जानकारी सेट हुए कहा कि, वर्तमान समय में चल रही अफेयर को लेकर उनका नाम दर्ज किया जा रहा है। आगे वे यह भी बताते है कि, ‘तो, लोगों को जो भी लिखना है, वे लिखेंगे। यह उनका काम है। 

वे अपना काम कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपने आप पर और मुझे क्या करना है, इस पर ध्यान देता हूं और यह वास्तव में मुझे परेशान नहीं करता है।’ इस बीच सारा अली खान ने भी इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कौन है अभिनेता अर्जुन प्रताप बाजवा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, प्रताप बाजवा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और राजनीतिज्ञ फतेह सिंह बाजवा के बेटे हैं। इसके आलावा वह सिंह इज ब्लिंग में सहायक थे और उन्होंने बैंड ऑफ महाराजा फिल्म में काम किया है। इसके आलावा उन्होंने मॉडल एक तौर पर भी काम किया है। साथ ही वह एक फिटनेस लवर्स भी हैं। 

क्या है सारा और अर्जुन के डेटिंग रूमर्स का कनेक्शन

दरअसल,बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की राजस्थान वेकेशन से सामने की तस्वीरों भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोरी थी। ऐसे में एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर लोगों ने अंदाजे लगाने शुरू कर दिए थे कि वो राजस्थान में अर्जुन बाजवा के साथ हैं। साथ ही, दोनों की लोकेशन एक होने के कारण, फैंस ने इनका लव कनेक्शन जोड़ दिया।

ये भी पढ़े ! Mamta Kulkarni: बॉलीवुड छोड़ क्यों बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यहाँ मिलेगा हर सवालों के जवाब!