Happy Republic Day 2025: इन खास अंदाज से अपनों को दें गणतंत्र दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं, भेजें कोट्स और मैसेज!

Happy Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे देश का सबसे गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। बता दें, 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, जिसके बाद भारत को एक संपूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह दिन हमें हमारी आजादी की कीमत और हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों की याद दिलाता है। 

इस मौके पर देशभर में झंडा फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर अपने परिजनों को इन खास कोट्स और मैसेज से गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दे सकते है, तो आइये इसके बारे में जानते है।  

गणतंत्र दिवस 2025 पर अपनों को ऐसे दें शुभकमानाएं 

न भूलेगा देश कभी वह नजारा,

जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला,

उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी,

चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Happy Republic Day 2025
Happy Republic Day 2025

दें सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक तुझमें जान है।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,

रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना,

लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,

उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

ना पूछो जमाने से कि,

क्या हमारी कहानी है,

हमारी पहचान तो बस इतनी है,

कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Happy Republic Day 2025
Happy Republic Day 2025

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए

बस अमन से भरा यह वतन चाहिए

जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए

और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

भारतीय होने पर करो गर्व

मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व

देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ

हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

Happy Republic Day 2025
Happy Republic Day 2025

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,

दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,

हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।

गणतंत्र दिवस की बधाई।

ये भी पढ़े !

Republic Day 2025: परेड के लिए ऐसे करें टिकट बुक, मोबाइल ऐप बनेगा सबसे अच्छा सहारा!

26 January Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में ऐसे दें शानदार स्पीच, जिसे सुन नहीं रुकेगी तालियों की गूंज!

Subhash Chandra Bose Jayanti 2025: आज मनाई जाएगी नेताजी की 128वीं जयंती, कटक में किया गया ‘पराक्रम दिवस’ का भव्य आयोजन!