Anant Singh Surrender: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए। हालाँकि, अनंत सिंह ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
लेकिन, दावा यह भी है कि, अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में खुदको सरेंडर कर दिया है, तो चलिए इस घटना को विस्तार से जानते है।
मोकामा के नौरंगा गोलीकांड में आया था अनंत सिंह का नाम
अनंत सिंह खुदको सरेंडर करने से पहले मोकामा के नौरंगा में हुए गोलीकांड में उनका नाम सामने आय था। हालाँकि, इस घटना को लेकर अनंत सिंह के खिलाफ पचमहला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन, इस मामले में गुरुवार सुबह ही सोनू सिंह को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया था। सोनू के पचमहला थाने में सरेंडर की बातें सामने आई।
जारी है सोनू-मोनू और अनंत सिंह का टकराव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनू-मोनू गैंग के मुंशी रह चुके मुकेश ने सोनू पर पैसे के गबन का आरोप लगाया था। वहीं, अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि सोनू-मोनू गैंग ने मुकेश के साथ मारपीट की वार्तालाप किया। इसी को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ था।
अनंत सिंह ने दावा किया कि, वह खुद मुकेश का ताला खुलवाया और समर्थकों से कहा कि आगे से ऐसा न हो। मुकेश ने मीडिया से बताया कि वह एक गरीब आदमी है, जो दिन के 200-300 रूपए की कमाई करता है। ऐसे स्थिति में वह लाखो को डिमांड कैसे पूरा करता।
क्या है मोकामा गैंगवार की कहानी
एक मीडिया रिपोर्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि, कुछ दिन पहले मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वहां लगभग 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान उनके एक समर्थक को गोली लग गई थी। यह घटना थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुआ था।
गांव में लोग के बीच फैला दहशत
हालानकी, गांव में हुए इस गैंगवार ने स्थानीय लोगों को सहमा दिया है। बीते बुधवार को जलालपुर गांव में फायरिंग हुई। पास ही में पंचमहला थाना घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है, फिर भी इस मामले में पुलिस का एक्शन सवालों के घेरे में है। लोग सुशासन के दावों पर सवाल उठा रहे हैं, कि 1 किलोमीटर के अंदर दो घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
#WATCH | Patna, Bihar | Former MLA Anant Singh surrendered before Barh court in Mokama firing case. Visuals of the former MLA as he arrives at Beur jail. pic.twitter.com/1d7HQtPLeK
— ANI (@ANI) January 24, 2025
ये भी पढ़े ! रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की लाश के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला, खौफनाक हत्या से दंग रह गई पुलिस!