Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 24 जनवरी 2025 का पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट कीमत को जारी कर दिया है।आज लगभग कई राज्यों में तेल के दाम नीचे दिख रहे है। इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वही, ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 80 डॉलर से नीचे जाता दिख रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों पर पड़ा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट कीमतों के बारे में जानते है।
देश के इन 4 महानगरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के आसपास बताई जा रही है। बात करे कोलकाता कि, तो यहाँ पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है।
इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के गुरुग्राम में पेट्रोल 94.99 रुपए और डीजल 87.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वही, बिहार के राजधानी पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 92.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। और जयपुर में पेट्रोल 104.91 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
जानिए अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत
अगर आप भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते है, तो यहाँ आपको सभी राज्यों और शहरों का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.67 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 105.01 | 91.82 |
चेन्नई | 100.80 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
कब अपडेट होती है कीमत
आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत पर तय की जाती हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल पर आधारित कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। वही, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।