रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘Chhaava’ का ट्रेलर हुआ वायरल, निभाएगी महारानी येसुबाई का रोल!

Rashmika Mandana: तेलगु फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही पुष्पा 2 में अपने अभिनय जरिये सभी का दिल जीत चुकी हैं, अब नई फिल्म छावा में विक्की कौशल के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाली है। दरअसल, आने वाले 14 फरवरी, 2025 को वेलेंटाइन के दिन इस फिल्म को रिलीज की जाएगी। 

स्क्रीन पर आने से पहले फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने फिल्म छावा में महारानी येसुबाई के किरदार के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका निभाएगी महारानी येसुबाई का किरदार

दरअसल, विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म साबित होगा है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म प्रसिद्ध मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है, जिसे शिवाजी सावंत ने लिखा था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘महारानी येसुबाई’ का किरदार निभाने का अकाम करेगी, जो छत्रपति सम्भाजी महाराज की पत्नी और मराठा साम्राज्य की एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं।

हालाँकि, रश्मिका ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपने किरदार को लेकर बयान देते हुए काफी भावुक थे। उन्होंने कहा, “दक्षिण भारत की एक लड़की के लिए एक मराठी महिला की भूमिका निभाना मेरे लिए सपने जैसा था, और मैं निर्देशक लक्ष्मण सर का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मुझसे यह किरदार निभाने को कहा।” यह उनकी भावनाओं का अहम हिस्सा था, क्योंकि रश्मिका अपनी मेहनत से मराठी नारी की विशेषताओं को जीने की पूरी कोशिश की है। 

फेन्स ने विक्की कौशल की जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक पपाराजी ने रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल का यह वीडियो शेयर किया है, जिस पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। जहां फैंस ने विक्की की तारीफ की और कहा कि वह बहुत नेकदिल हैं।

लंगड़ाते हुए रश्मिका मंदाना का वीडियो हुआ वायरल

एक दिन पहले सोशल मीडिया पर रश्मिका का व्हीलचेयर पर बैठने और लंगड़ाते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को लंगड़ाते हुए देखकर उनके फैंस मायूस हो गए हाइंज। रश्मिका की तकलीफ लोगों से देखी नहीं जा रही है। ऐसे में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना को कैसे लगी चोट

हालाँकि, कुछ दिनों पहले रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वो अपनी पैर की चोट दिखाती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि जिम में उन्होंने खुद को घायल कर लिया है। उन्होंने कहा था कि वो अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए ‘हॉप मोड’ में हैं।

ये भी पढ़े ! भारत के मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज!