Petrol Diesel Price Today: आज यानी 23 जनवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें में एक अबार फिर गया है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल और ब्रेंट ऑयल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन, वर्तमान समय में इसके असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा है। तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत क्या है।
देश के इन 4 शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर पर थमी है। वही, सपनो का शहर मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पे आकर अटका है। इसके आलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
भारत में कैसे तय की जाती है पेट्रोल और डीजल की कीमत
दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करता हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर कीमतों की समीक्षा करने के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम पर अपडेट को जारी करता हैं। इसमें, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां शामिल है, जो हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी अपडेट प्रदान करने में आगे रहती हैं।
जानिएा[ अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत
अगर आप भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते है, तो यहाँ आपको सभी राज्यों और शहरों का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.67 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 105.01 | 91.82 |
चेन्नई | 100.80 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत
अगर आपको भी अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे फ्यूल के दामों की जानकारी घर बैठे मैसेज के जरिए मिल जाएगी। वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।