Weather Update Today (23 January 2025): दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी हुए बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का लैटेट्स अपडेट!

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में आज याने 23 जनवरी (Delhi Weather Update Today 23 January 2025) को दोपहर तक कोहरा और शाम को बादल छाए रहेंगे।

इसके आलावा बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी बर्फीले बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बिहार में न्यूनतम तापमान 10.3°C के पार पहुंचा। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के आज के मौसम अपडेट के बारे में जानते है।   

दिल्ली-NCR का AQI हुए बहुत ख़राब 

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल है। दावा किया जा रहा है कि, इसके बाद भी ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

बिहार के16 जिलों में घने कोहरा का अलर्ट हुआ जारी 

पटना मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट जारी किया, जिसमे बताया जा रहा है कि बिहार के लगभग 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके आलावा सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सारण में येलो अलर्ट को जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का मानना है कि, बिहार  में अगले दो दिनों तक लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। आज बिहार का न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

UP में निकल सकती है तेज धुप 

मौसम विभाग का दावा है कि, अगले कुछ घंटो में तेज धुप निकलने की आशंका जताई जा रही है। कल की रिपोर्ट की बात करें तो UP के कई हिस्सों में तेज धूप की वजह से कुछ लोग छांव की तालस करने लगी। इसके आलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

उत्तराखंड में आज का तापमान 25.9°C के पार  

दरअसल, पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना होने से ठंड से राहत मिली है। उधर देहरादून के मौसम ने बुधवार को चार दिन बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य 25.9 डिग्री बताया जा रहा है। इससे पहले साल 2020 में यहाँ का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी 23 जनवरी 2025 से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर, चंढीगढ़ जैसे राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय भाग यानी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड वाले क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़े ! Weather Update Today: बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन, इन राज्यों में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड!