Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। 19 फरवरी से तापमान एक बार फिर बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को सुबह के समय धुंध रहेगी। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
यहाँ का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिनभर हल्की सर्द हवाएं चलेगी।
दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद
20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है। 21 से 23 फरवरी तक मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर में भी बदलेगा मौसम
इस साल जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के मौसम में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के अलावा कोई मौसमी गतिविधियां नहीं हुई। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी सामान्य से अधिक इजाफा हो चुका है। हालांकि, अगले 36 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के असर मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके बाद 21 फरवरी से मौसम की स्थिति में सुधार होने का अनुमान है।
राजस्थान में छाए रहेंगे बादल
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह मंगलवार को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है।
यूपी-बिहार में तेज धुप निकलने की आशंका
दरअसल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है। इस बीच कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में हल्का कोहरा छा सकता है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !