Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड फर्स्ट ईयर की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। कक्षा 12वीं और डीएलएड परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपडेटेड डेटशीट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsheh.org.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ये बदलाव निकाय चुनावों और जेईई मेन 2025 सत्र 2 को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा तारीख
इस परीक्षा की शुरुआत 27 फरवरी, 2025 से होगी और 29 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा पंजाबी और संस्कृत के पेपर के साथ संपन्न होगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड और अपनी पहचान के प्रमाण के रूप में स्कैन की गई तस्वीर लेकर आना अनिवार्य होगा।
परीक्षा की तिथि (Exam Date) | समय (Time) | विषय कोड (Subject Code) | विषय का नाम (Name Of Subject) |
27 फरवरी, 2025 (गुरुवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 501 | अंग्रेजी कोर |
4 मार्च, 2025 (मंगलवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 520 | अंग्रेजी ऐच्छिक |
5 मार्च, 2025 (बुधवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 850 | भौतिक विज्ञान |
6 मार्च, 2025 (गुरुवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 576 | अर्थशास्त्र |
10 मार्च, 2025 (सोमवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 815 | कृषि |
12 मार्च, 2025 (बुधवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 588 | दर्शन |
13 मार्च, 2025 (गुरुवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 770 | ललित कला |
15 मार्च, 2025 (शनिवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 570 | इतिहास |
18 मार्च, 2025 (मंगलवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 865 | जीवविज्ञान |
19 मार्च, 2025 (बुधवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 573 | राजनीति विज्ञान |
20 मार्च, 2025 (गुरुवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 906 | कंप्यूटर विज्ञान |
21 मार्च, 2025 (शुक्रवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 930 | आईटी और आईटीईएस |
22 मार्च, 2025 (शनिवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 856 | रसायन विज्ञान |
24 मार्च, 2025 (सोमवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 903 | लेखाकर्म |
25 मार्च, 2025 (मंगलवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 598 | लोक प्रशासन |
26 मार्च, 2025 (बुधवार) | 12:30 PM – 3:30 PM | 585 | समाज शास्त्र |
1 मार्च की परीक्षाएं अब 26 मार्च को होंगी
पहले 1 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली हिंदी कोर, हिंदी ऐच्छिक और विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर के स्थान पर अंग्रेज़ी विशेष की परीक्षाएं अब 26 मार्च 2025 को करवाई जाएंगी। इसके अलावा, संस्कृत, उर्दू और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाएं जो पहले 26 मार्च को होनी थीं, अब 19 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।
पास होने के लिए इतने मार्क्स
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम नंबर आने पर छात्र फेल माने जायेंगे।
ये भी पढ़े ! Reet Admit Card 2025: 19 फरवरी को जारी होंगे रीट के एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !