Ducati Panigale V4 2025: डुकाटी पैनिगेल V4 रोड पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अगर आप भी कोई दमदार स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बात करे इस बाइक की डिजाइन की तो, इस नई डुकाटी पैनिगेल V4 में कई सारे सौंदर्य और कार्यात्मक बदलाव किए गए हैं। इसका स्पॉटी लुक और बेहतरीन फीचर्स आपको खरीदने पर मजबूर कर देगा, तो चलिए इस बाइक के बारे में विस्तार से जानते है।
2025 Ducati Panigale V4 का डिजाइन
लुक की बात की जाए तो, सबसे पहले नई पनिगाले V4 अब पहले ज़्यादा शार्प और आकर्षक दिखाई देती है। इसमें मौजूद एलईडी हेडलाइट, फेयरिंग और टेल सेक्शन जैसे एलिमेंट्स बाइक को नया अंदाज़ देने में मदद करते हैं।

Ducati Panigale V4 का इंजन
डुकाटी पैनिगेल वी4 में 1,103 सीसी स्ट्रैडेल फोर-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन अपने चरम प्रदर्शन पर 216 एचपी की शक्ति और 120 एनएम का टॉर्क देने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने एक नया कूलिंग सिस्टम शामिल किया है, जिसमें तेल और पानी के रेडिएटर शामिल हैं। पावर को क्विक-शिफ्टर की विशेषता वाले छह-स्पीड ट्रांसमिशन के माध्यम से रियर व्हील तक कुशलतापूर्वक पहुंचाया जाता है।
Ducati Panigale V4 के फीचर्स
कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि, अपकमिंग बाइक Ducati Panigale V4 में ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, राइड मोड और चार पावर सेटिंग्स: फुल, हाई, मीडियम और लो जैसी कई तरह के धांसू फीचर्स दिए गए है। इसके आलावा, इस अपकमिंग बाइक में एक नया 6.9-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसे उज्ज्वल परिस्थितियों में बेहतर दृश्यता के लिए अपग्रेड किया गया है।
क्यों खरीदें Ducati Panigale V4
कंपनी ने अपकमिंग बाइक Ducati Panigale V4 में कई तरह के बदलाव किये है, जो निम्नलिखित है।
- बाइक में हेडलैंप क्लस्टर के लिए नया डिजाइन दिया गया है, जिससे बाइक पहले से ज्यादा आक्रामक दिखती है।
- विंगलेट्स को अपने पिछले वर्जन के विपरीत बॉडी-कलर्ड फेयरिंग के साथ फेयरिंग में एकीकृत नहीं किया गया है।
- ब्रांड ने पिछले वर्जन की फेयरिंग पर देखे गए गिल्स को भी हटा दिया है। इन सबके बीच, ब्रांड ने सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म को डबल-साइडेड से बदलकर एक विवादास्पद बदलाव किया है।
- कंपनी ने बाइक में एर्गोनॉमिक्स जैसे फीचर्स दिए है, जो राइडर को चलाने में काफी आरामदायक लगेगा।

Ducati Panigale V4 की कीमत
बात करे नई Ducati Panigale V4 की कीमत की तो कंपनी ने इस बाइक को भारतीय ऑटो बाजार में Panigale V4 की कीमत बेस मॉडल के लिए 27.72 लाख रुपये और V4 S वेरिएंट के लिए 33.48 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध कराया है। इसका टक्कर BMW S 1000 RR से होने वाला है।
ये भी पढ़े ! 250cc का कूल्ड इंजन और स्पॉटी लुक के साथ मार्केट में धमाल मचा रही है Hero Karizma XMR 250, देखे कीमत!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !