Petrol Diesel Price Today: आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गई। वही, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
आज यानी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.13 प्रतिशत यानी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 70.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। वही, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.03 फीसदी यानी 0.02 डॉलर टूटकर 74.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में कितना सस्ता या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम।
देश के प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश के चार में से तीन महानगरों में आज भी ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 94.77-87.67 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 और 90.03 डीजल रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में तेल का भाव 105.01 और 91.82 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। वही, चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 100.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
देश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 94.69 और डीजल 5 पैसे गिरकर 87.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वहीं पटना में पेट्रोल का भाव 11 पैसे कम होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गया। और डीजल की कीमत 10 पैसे गिरकर 92.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गई।
उधर केरल के तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल का भाव 15 पैसे गिरकर 107.33 और डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बहराइच में पेट्रोल 97 पैसे सस्ता होकर 95.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वही, डीजल का भाव 82 पैसे गिरकर 88.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार के बांका में पेट्रोल 43 पैसे सस्ता होकर 106.06 और डीजल 40 पैसे टूटकर 92.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.76 |
चेन्नई | 100.76 | 92.35 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है।
अगर आपको घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जाननी है तो इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !