Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्यौहार भक्त सालों भर इंतजार करते हैं। यह हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर खासकर महिलाएं या कुंवारी लड़कियां खास तरीके से पूजा अर्चना करती हैं, ताकि उन्हें मनचाहा वर मिल सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर प्रारंभ होगा। मान्यता यह भी है कि, इस दिन कुछ खास चीजों को घर में स्थापित करने से भगवान शिव की कृपा पूरे साल बनी रहती है। अगर आप भी महादेव के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं, तो इस महाशिवरात्रि पर घर में इन तीन चीजों में से कोई एक अवश्य लाएं, तो आइये इसके बारे में जानते है।
महाशिवरात्रि के दिन इस चीजों को घर लाना शुभ
शिव परिवार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन घर में शिव परिवार लाना बेहद ही शुभ माना जाता है। आप अपने घर में एक तस्वीर ला सकते हैं, जिसमें भोलेनाथ के साथ मां पार्वती, गणेश जी और नंदी व उनके गण भी साथ हों। माना जाता है कि शिव परिवार की उपस्थिति घर में होने से आपके परिवार पर प्रभु का आशीर्वाद बना रहता है।
पारद शिवलिंग

अगर आप घर पर शिवलिंग लाना चाहते हैं और उन्हें स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ माना जाता है। आप पारद के शिवलिंग महाशिवरात्रि के दिन घर लेकर आ सकते हैं। इससे आपको ना सिर्फ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि घर के समस्त वास्तुदोष, कालसर्पदोष व पितृदोष दूर होंगे।
रुद्राक्ष
महाशिवरात्रि के दिन, घर में रुद्राक्ष लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष को शिव का स्वरुप माना जाता है। यही कारण है कि, अगर इसे आप महाशिवरात्रि के शुभ दिन घर लेकर आते हैं और फिऱ इसका विधि-पूर्वक अभिषेक कर इसे घर में रखते हैं, तो आपको शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ये भी पढ़े !
Mahashivratri 2025: पूरे 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा ये विशेष योग, इस दिन जरूर करें ये काम!
Mahashivratri 2025: काशी में कब निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य बारात, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !