Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रही हैं। हालांकि, इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है। आज 17 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार 14 मार्च 2024 को इनकी कीमतों में बदलाव किया गया था। जब 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसके बाद से अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया है।
देश के 4 महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के कीमतें
नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर है। चंढ़ीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 104.91 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.76 |
चेन्नई | 100.76 | 92.35 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं तेल के दाम
देशभर में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अगर कोई संशोधन होता है, तो नई दरें तुरंत वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती हैं। हालांकि, अगर कोई बदलाव नहीं होता, तो पुरानी कीमतें जारी रहती हैं।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !