Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में लोगों को गर्मी तो सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होता है। इस बीच तेज हवाओं ने फिर मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।
वही यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। यहां तेज खिली धूप और बदलते मौसम के साथ तापमान बढ़ने लगा है। दोपहर में धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। बदलते इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में तेज हवाओं का प्रकोप जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की ठंडी हवाओं के साथ-साथ सूरज की तपिश भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना भी जताई है। जिसके चलते आज दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। वहीं पहाड़ों से आने वाली हवा अब धीमी हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब आ पहुंचा है। जिसके आग और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवालों को दिल्ली के बदलते मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का कहर
जम्मू-कश्मीर में ठंड का दौर जारी है। यहां शीतलहर चलने से ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन कठिन सर्दियो का दौर जा चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
30°C के पार पहुंचा बिहार का अधिकतम तापमान
बिहार में ठंड विदाई की दिशा में आगे बढ़ रही है। यहां तापमान में हो रही वृद्धि और दोपहर के समय खिली तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
यूपी में शुष्क रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। यहां कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यहां पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में ही मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में अगले सात दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। बारिश की वजह से यहां का मौसम सर्द हो सकता है।
वहीं, पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में 17 से 19 फरवरी के बीच, उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को और हिमाचल प्रदेश में 17 से 21 फरवरी तक बारिश की संभावना है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !