Falgun Maah Vrat Tyohar 2025: कब शुरू होगा फाल्‍गुन महीने, यहाँ जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट!

Falgun Maah Vrat Tyohar 2025: फाल्गुन माह हिंदी संवत का आखिरी महीना होता है। इस महीने में ऋतुराज वसंत के आगमन से प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। जहां एक तरफ फाल्गुन महीने में प्रकृति की छटा रहती है, दूसरी तरफ भारतीय संस्कृति के कई प्रमुख त्यौहार भी इसी माह में आते हैं। 

फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख व्रत-त्यौहार आते हैं, जिनका इतंजार हर किसी को बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। बता दें कि फाल्गुन माह का आरंभ 13 फरवरी 2025 से हो रहा है। फाल्गुन महीने का समापन 14 मार्च को होगा, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।  

Falgun Maah Vrat Tyohar 2025
Falgun Maah Vrat Tyohar 2025

कब शुरू होगा फाल्गुन माह के व्रत-त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

तारीख (Date) व्रत-त्योहार (Fasts and Festivals) 
16 फरवरी 2025संकष्टी चतुर्थी
24 फरवरी 2025विजया एकादशी
25 फरवरी 2025भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025फाल्गुनी अमावस्या
3 मार्च 2025वैनायकी चतुर्थी व्रत
7 मार्च 2025 होलाष्टक की शुरुआत
7 मार्च 2025 दुर्गा अष्टमी
10 मार्च 2025आमलकी एकादशी
13 मार्च 2025होलिका दहन
14 मार्च 2025होली 2025

16 फरवरी 2025 – संकष्टी चतुर्थी

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। सारी चतुर्थी तिथियां भगवान गणेश को समर्पित हैं और इस दिन श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है, व्रत रखा जाता है। 

24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी का व्रत किया जाता है। एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। 

25 फरवरी 2025 – भौम प्रदोष व्रत

हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। फाल्‍गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी को पड़ रही है और इस दिन मंगलवार पड़ने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। भौम प्रदोष व्रत करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि

साल के महापर्वों में से एक महाशिवरात्रि फाल्‍गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि व्रत रखने और इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

27 फरवरी 2025 – फाल्गुनी अमावस्या

फाल्गुन महीने की अमावस्या 27 फरवरी को है, इस बार फाल्‍गुन अमावस्‍या के दिन शिव योग और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन पितरों के निमित्‍त दान-पुण्‍य करना चाहिए। 

3 मार्च 2025 – वैनायकी चतुर्थी व्रत

फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। इस दिन भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें और व्रत रखें। 

7 मार्च 2025 से होलाष्टक शुरू

होली के ठीक 8 दिन पहले से होलाष्टक आरंभ होते हैं और होलिका दहन तक रहते है। इन 8 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।ना ही यज्ञ-अनुष्‍ठान करते हैं. इस साल होलाष्टक 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेंगे। 

7 मार्च 2025 – दुर्गा अष्टमी

फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी दुर्गा को समर्पित श्री दुर्गा अष्टमी का व्रत किया जायेगा। 

10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी

 10 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। फाल्गुन एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन ब्रजमंडल में खूब होली खेली जाती है। वहीं आमलकी एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्‍ति होती है। 

13 मार्च 2025 – होलिका दहन

13 मार्च यानि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाएगा। 

14 मार्च 2025 – होली 2025

14 मार्च को होली का त्‍योहान मनाया जाएगा, लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, गले लगाकर, मिठाई खिलाकर यह पर्व मनाया जाता है।

ये भी पढ़े ! Mahashivratri 2025: काशी में कब निकाली जाएगी भगवान शिव की भव्य बारात, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !