OPPO Find N5: दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फ़ोन, इस दिन होगा लांच !

आखिरकार कंफर्म हो गया Oppo Find N5 फोल्डेबल फ़ोन का लॉन्च। कंपनी का यह फोल्डेबल फोन काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाया हुआ है। लेकिन अब ओप्पो ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन 20 फरवरी को शाम 4:00 PM GMT (रात 9:30 PM IST) पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सिर्फ चीन तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कई अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा, तो चलिए इस फ़ोन के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है।

क्या Oppo Find N5 भारत में होगा लांच 

Find N5 को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा रहा है, लेकिन Oppo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका कोई जिक्र नहीं है। इसका मतलब है कि यह भारत में सीधे लॉन्च नहीं होगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन OnePlus Open 2 के रूप में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। OnePlus Open 2 की लॉन्चिंग 2025 की दूसरी छमाही में संभावित है।

Oppo Find N5
Oppo Find N5

दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फ़ोन Oppo Find N5

Oppo का दावा है कि Find N5 दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Honor Magic V3 (4.35mm अनफोल्डेड, 9.2mm फोल्डेड) से भी पतला हो सकता है। Find N5 की मोटाई मात्र 4mm हो सकती है।

मिलेगा सबसे पावरफुल चिपसेट

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एन5 फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दी जा सकती है। इस प्रोसेसर का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 2725577 बताया जाता है। इस प्रोसेसर में CPU, GPU, UX और फास्ट मैमोरी मिलती है। वहीं, ओप्पो फाइंड एन3 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। यह चिपसेट 3.2 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड के साथ चलता है। इसमें क्वॉड कोर के साथ 4nm प्रोसेसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo Find N5 के संभावित फीचर्स 

इस फोन के बारे में कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारियां नहीं दी हैं। लेकिन Oppo Find N5 के About Phone पेज के लीक स्क्रीनशॉट के जरिए इस फोन के कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी मिली है। इस फोन का इंटरनल डिस्प्ले 8.12 इंच का हो सकता है। फोन का एक्सटर्नल डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें 6000mah की बैटरी के साथ अल्ट्रा फ्लैश चार्जर दिया जा सकता है। 

ये भी पढ़े ! 19 फरवरी को लांच होगा iPhone SE 4, एप्पल ने जारी किया टीजर!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !